जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आरव-अनुष्का बने विजेता:जिला जज ने कहा- माता-पिता बच्चों को चेक की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करें

बालाघाट में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस समापन समारोह में जिला और सत्र न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण मौजूद रहे। इन्होंने विभिन्न श्रेणियों के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला जज प्राणेश कुमार प्राण ने कहा कि शतरंज दिमाग के साथ-साथ रटने का भी खेल है। उन्होंने अभिभावकों को सुझाव दिया कि बच्चों को इस खेल में दक्ष बनाने के लिए उन्हें बड़े टूर्नामेंट्स में शामिल होने और चेक की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि इनमें खेल के बुनियादी सिद्धांत छिपे होते हैं। उन्होंने ग्रैंड मास्टर्स का उदाहरण देते हुए बताया कि वे महज सात वर्ष की आयु से ही इस खेल के प्रति समर्पित हो जाते हैं। विजेता खिलाड़ियों का सम्मान प्रतियोगिता के परिणामों में पुरुष वर्ग में आरव सोनेकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्रजेश सूर्यवंशी दूसरे और कार्तिक गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अनुष्का नेमा ने खिताबी जीत दर्ज की, वहीं जिवांसी राय ने द्वितीय और हर्षिता मरावी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के संरक्षक ऋषभदास वैद्य, अध्यक्ष विरेन्द्र जैन और सचिव संदीप नेमा सहित खेल प्रेमी और पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी, वैश्य महासम्मेलन प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता और एमपी हॉकी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *