जिला अस्पताल में 103 किलो वाट के सोलर प्लांट को लगाया गया है। यह सोलर प्लांट सोनू सूद चैरिटी क्लब की ओर से लगाया गया है। जिसका शुक्रवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता शुभारंभ करेंगे। इस सोलर प्लांट की लागत करीब 35 लाख 40 रुपए है। सोलर प्लांट के लगने से जिला अस्पताल में करीब 35 से 40% बिजली की बचत होगी। सोनू सूद वीडियो के जरिए शुभारंभ कार्यक्रम में जुड़ेंगे सूद चैरिटी क्लब से जुड़े शुभम विजयवर्गीय ने बताया कि सोनू सूद चैरिटी देवास में शिक्षा व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए भी कार्य करती है। इसको लेकर सोनू सूद भी देवास आ चुके हैं। सोलर प्लांट के शुभारंभ के दौरान अभिनेता सोनू सूद वीडियो के माध्यम से कल शहर वासियों से जुड़ेंगे।


