जिला हॉस्पिटल में हुआ ब्रेन हेल्थ क्लिनिक का उद्घाटन

दंतेवाड़ा| जिला अस्पताल में ब्रेन हेल्थ क्लिनिक की शुरुआत कर दी गई है। यह क्लिनिक मानसिक और तंत्रिका स्वास्थ्य की देखभाल, विकारों और मस्तिष्क से संबंधित समग्र देखभाल के क्षेत्र में अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान करेगा। इस क्लिनिक में तनाव, अवसाद, चिंता, भूलने की बीमारी, मिर्गी, पार्किंसन, सिरदर्द, अनिंद्रा, स्ट्रोक के बाद की पुनर्वास सेवाएं और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का उपचार किया जाएगा। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. अजय रामटेके और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. देश दीपक ने बताया कि ब्रेन हेल्थ क्लिनिक का उद्देश्य मस्तिष्क स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लोगों को बेहतर जीवन जीने के लिए सहयोग देना है। आधुनिक तकनीकों और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ उपस्थित चिकित्सक मानसिक स्वास्थ्य से ग्रस्त मरीजों का समग्र वैज्ञानिक संवेदनशील देखभाल करेंगे। ब्रेन हेल्थ क्लिनिक नीति आयोग और जिला प्रशासन की एक सराहनीय पहल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *