जिलेभर में सुबह से तेज बारिश:सर्दी बढ़ी, बादल छाय, पारा गिरावट पर

प्रदेश में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बीच शुक्रवार को झुंझुनूं में मौसम पूरी तरह बदल गया है। बीती रात झुंझुनूं शहर साहित अन्य इलाकों में बरसात हुई। सुबह 5 बजे बाद रुक रुक कर तेज बरसात हुई। इससे सर्दी बढ़ गई। लोगों की दिनचर्या लेट शुरू हुई। बारिश के बाद देर रात से ही घने बादल छाए रहे। सुबह 5 बजे बाद से शहर और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है। सुबह आधे घंटे तक तेज बारिश होने के बाद रिमझिम बारिश हुई। आज बारिश के चलते तापमान में भी बड़ा बदलाव देखा गया है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल आज झुंझुनूं में बारिश होने के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। झुंझुनूं जिले में गुरुवार को सर्द हवाओं ने हर किसी को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। आज बरसात के बाद ठंडी हवाओं के झोकों ठीठूरण बढ़ा दी। लोग ठंड से बचने के लिए कबल और ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *