जिले की ग्राम पंचायतों में कलेक्टर आज से करेंगे रात्रि चौपाल

दौसा| कलेक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा आमजन की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के लिए आगामी सप्ताह में लगातार चार दिन रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा ने बताया कि 7 जनवरी को पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा की ग्राम पंचायत सलेमपुरा में, 8 को पंचायत समिति दौसा की ग्राम पंचायत सिंडोली में, 9 को पंचायत समिति बांदीकुई की ग्राम पंचायत अरनिया में तथा 10 जनवरी को पंचायत समिति महवा की ग्राम पंचायत गगवाना में कलेक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *