जिले की पंचायतों में किसानों को दी जा रही है कीट प्रबंधन की जानकारी

भास्कर न्यूज|गिरिडीह कृषि विभाग फसल सुरक्षा योजना के तहत पंचायत स्तर पर किसानों को पौधा संरक्षण की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। जिसमें किसानों को कीट प्रबंधन के बारे में भी बताया जाएगा। यह जानकारी पौधा संरक्षण पदाधिकारी ने प्रेस बयान जारी कर दी। कहा कि पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 दिवसीय है। जिसमें किसानों को फसल में लगने वाले कीट और रोग के बारे में जानकारी दी जा रही है। सरल और सस्ते तरीके से उससे निपटने की तकनीक भी सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण में जैविक कीटनाशक बनाने, पीला चिपचिपा फंदा, बीजोपचार आदि किसानों को व्यावहारिक अनुभव देने के लिए उनसे ही काम करवाया जा रहा है। सस्ते और सरल उपायों के प्रयोग से किसानों पर महंगे कीटनाशक खरीदने का बोझ घटेगा और खेती की लागत में कमी होने से मुनाफा होगा। साथ ही ये उपाय पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव नहीं डालते हैं । कहा कि इस वर्ष रबी मौसम में 25 प्रशिक्षण शिविर लगाने का लक्ष्य विभाग से दिया गया है। जिसे सभी प्रखंडों में संचालित कराया जा रहा है। महिला एवं अनुसूचित जाति व जनजाति समूह के कृषकों को प्राथमिकता दी जा रही है । प्रशिक्षण में किसान उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं । कार्यक्रम का संचालन पौधा संरक्षण निरीक्षक मनीष कुमार और उप परियोजना निदेशक ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *