जिले की 2 बेटियों ने सीनियर नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीते मेडल

सीनियर नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में पंजाब की टीम ने 4 मेडल जीते, जिसमें से 2 मेडल अमृतसर जिले की बेटियों के नाम हैं। एक पंजाब पुलिस के सीआईए स्टाफ-3 में हैड-कांस्टेबल है और दूसरी हिंदू कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। 9 से 12 मई तक लखनऊ में हुई चैंपियनशिप में भाग लेने गई दोनों खिलाड़ी अभी जिले में नहीं पहुंची हैं। लखनऊ में सीनियर नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें पैरा-मिलटरी, सीआरपी, आईटीबीपी, आसाम राइफल, पुलिस कंट्रोल बोर्ड ने भी भाग लिया। वहीं पंजाब की टीम में 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें अमृतसर जिले के 7 खिलाड़ी शामिल थे। 22 खिलाड़ियों में से पंजाब की टीम 4 मेडल जीतने में कामयाब रही है। जिसमें से 2 सिल्वर मेडल जालंधर की पूनम व बलजीत कौर ने जीते। वहीं अमृतसर जिले से सीआईए स्टाफ 3 की कांस्टेबल सुखपाल कौर और हिंदू कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रही शौर्या मंजूर ने 2 ब्राउंज मेडल जीते हैं। बता दें कि सीनियर नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम वेट से लेकर ओपन-वन 85 प्लस के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *