भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जिला खनिज न्यास मद से संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 4 छात्रों का चयन अग्निवीर थलसेना में हुआ है। अग्निवीर के लिए लिखित परीक्षा 2024 में हुई थी। इसमें पास होने वाले छात्रों का फिजिकल और मेडिकल दिसंबर 2024 में रायगढ़ में हुआ। चयनित छात्रों ने नवसंकल्प के एसएससी जीडी बैच में चार महीने का आवासीय व्यवस्था में रहते हुए तैयारी की थी। छात्रों को संस्थान में लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक परीक्षण की तैयारी भी कराई गई थी। चयनित छात्रों में दुलदुला के प्रिंस निराला, कोतबा के रुबिन तिग्गा, बगीचा कर्मा के जस्टिन टोप्पो, अनुज किसपोट्टा और पोर्तेंगा डीपाटोली शामिल हैं। नवसंकल्प के प्राचार्य अनिल कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों की सफलता पर कहा कि निश्चित तौर पर नवसंकल्प जशपुर जिले के छात्रों के लिए एक संसाधन की तरह कार्य कर रहा है। यहां ना सिर्फ लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाती है बल्कि शारीरिक परीक्षण और पर्सनालिटी डेवलपमेंट में भी काफी जोर दिया जाता है। छात्रों की सफलता में नवसंकल्प के समन्वयक आशुतोष चौबे, नीरा गुप्ता और विषय विशेषज्ञ विनीत तिवारी, विवेक पाठक, मनीष गुप्ता, शैलेश कोसले, खुशबू द्विवेदी ने हौसला बढ़ाया है।


