जिले के तीनों ब्लॉक मुख्यालयों पर बनेंगे आनंद भवन:श्योपुर में जिला पंचायत सीईओ ने भवन निर्माण, भूमि आवंटन के दिए निर्देश

श्योपुर में बुधवार को सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने जिले के तीनों ब्लॉक मुख्यालय श्योपुर, विजयपुर और कराहल में आनंद भवन के निर्माण के लिए भूमि चिह्नांकन और आवंटन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। संबंधित एसडीएम को आनंद विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया। प्रस्तावित भवनों के निर्माण के दिए निर्देश बैठक में टिकटोली में 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन, श्योपुर और विजयपुर में एनआरएलएम के तहत 78-78 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आजीविका भवन, बागवानी और खाद प्रसंस्करण केंद्र और श्योपुर के सांदीपनि स्कूल में प्रस्तावित बालक-बालिका छात्रावास के लिए भूमि आवंटन जल्दी करने के निर्देश भी दिए गए। ई-ऑफिस संचालन न करने वाले 9 विभागों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में मिली शिकायतों के समय पर निवारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे और एल-3 स्तर की शिकायतों का भी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, समय-सीमा से बाहर सेवाएं देने वाले अधिकारियों पर जुर्माना लगाने और ई-ऑफिस संचालन न करने वाले 9 विभागों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश भी दिए गए। आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के 12 हजार 337 लंबित कार्ड जल्द बनाने के भी आदेश दिए गए। जिले में 14 से 28 जनवरी तक मनाया जाएगा आनंद उत्सव शासन के निर्देशानुसार 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव का आयोजन पंचायत, विकासखंड और जिला स्तर पर किया जाएगा। इसमें तीन-तीन पंचायतों के क्लस्टर बनाकर खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। एसडीएम एवं जनपद सीईओ को आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, विजय शाक्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा और कराहल तहसीलदार रोशनी शेख सहित अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *