सिटी रिपोर्टर | बोकारो िदसंबर का महीना आते ही शहर के पिकनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ परिवार के साथ जुटने लगी है। पिकनिक स्पॉट सहित सैर सपाटा करने वालों की भीड़ भी उमड़ेगी। इसे देखते हुए बोकारो पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से लेकर सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों पर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पिकनिक स्पॉट पर नशा कर हंगामा करने वालों को रोकने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जो किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने और हुड़दंग करने वालों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी थाना क्षेत्र में रोजाना एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से जनवरी तक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा अधिक भीड़ होने पर पुलिस की ओर से ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। ताकि उचक्कों व उत्पाती तत्वों की पहचान की जा सके। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। वाहन की रफ्तार नियंत्रित रखें। बच्चों को अकेला न छोड़ें। पिकनिक स्थल की साफ-सफाई का ध्यान रखें। भोजन घर से बनाकर ले जाएं, ताकि अव्यवस्था न हो। आसपास आवारा कुत्ते हों तो सतर्क रहें। बहुत दूर या सुनसान जगह पर पिकनिक मनाने से बचें। कोशिश करें सूर्यास्त से पहले लौट जाएं। बोट की क्षमता से अधिक लोग न बैठें। बोटिंग करने से पहले जांच कर लें। शहर के दर्जनों पिकनिक स्पॉट में भी बढ़ेगी लोगों की भीड़ नए साल व पिकनिक सीजन में हर साल बड़ी संख्या में लोग बोकारो व चास शहर के सिटी पार्क, नेहरु पार्क, तिरंगा पार्क, अमृत पार्क, बालीडीह गरगा डैम, सेक्टर-9 बरुआ घाट और एनएच-32 स्थित हिडन पार्क जैसे स्थानों पर पहुंचते हैं। इन जगहों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष रणनीति बनाई है। दिसंबर की शुरुआात से 10 जनवरी तक पिकनिक स्पॉट और आसपास के इलाकों में 100 से अधिक पुलिसकर्मी और महिला पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। जहां भी भीड़ अधिक होगी, वहां अतिरिक्त बल लगाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अलावा अन्य जवान भी सड़कों और पर्यटन स्थलों पर निगरानी रखेंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से महिला पुलिस टीम की तैनाती रहेगी। सुरक्षित और सुखद पिकनिक के लिए पुलिस ने लोगों से कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखने की अपील की है। बोकारो पुलिस हुडदंगियों को नहीं छोड़ेगी : सिटी डीएसपी ^बोकारो पुलिस नए साल के त्योहार और पिकनिक को देखते हुए हर तरह से तैयार है। अलग-अलग जगह के लिए अलग-अलग टीम बनाकर निगरानी रखी जाएगी। शराब पीकर भीड़ में हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगी। अधिक भीड़ वाले जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।- आलोक रंजन, सिटी डीएसपी, बोकारो।


