जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 ट्यूबवेल और 10-10 हैंडपंप लगेंगे, गर्मी से पहले चालू होंगे, जलसंकट से राहत मिलेगी

भास्कर संवाददाता| दौसा जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच ट्यूबवेल व 10-10 हैंडपंप लगाए जाएंगे। ये ट्यूबवेल व हैंडपंप 31 मार्च तक चालू किए जाएंगे। इससे गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से राहत मिलेगी। बजट घोषणा के तहत जिले में दौसा, लालसोट, बांदीकुई, सिकराय व महवा विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच ट्यूबवेल व 10-10 हैंडपंप लगाए जाएंगे। इनमें महवा, बांदीकुई व लालसोट क्षेत्र के लिए ट्यूबवेल व हैंडपंपों की स्वीकृति जारी हो गई। अब टैंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि दौसा व सिकराय क्षेत्र में ट्यूबवेल व हैंडपंप की स्वीकृति जल्द होने की उम्मीद है। ट्यूबवेलों पर 4 करोड़ 44 लाख 79 हजार व हैंडपंपों पर 1 करोड़ 30 लाख 28 हजार रुपए की लागत आएगी। जलदाय विभाग की ओर से ये ट्यूबवेल व हैंडपंप मार्च तक लगाए जाएंगे। ट्यूबवेल व हैंडपंप चालू होने के बाद इन गांवों में गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से राहत मिल सकेगी। गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या नहीं रहे इसके लिए जलदाय विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। इन गांवों में पानी की समस्या को देखते हुए ट्यूबवेल व हैंडपंप की स्वीकृति जारी की जा रही है। गर्मी से पहले इन गांवों में ट्यूबवेल व हैंडपंप लगाए जाएंगे। इससे पानी की समस्या नहीं रहेगी। कहां-कितनी लागत आएगी : दौसा क्षेत्र में टयूबवेलों के लिए 85.32 लाख व हैंडपंपों पर 24.35 लाख, महवा क्षेत्र में ट्यूबवेलों पर 74.40 लाख व हैंडपंपों पर 29.50 लाख, बांदीकुई क्षेत्र में ट्यूबवेलों पर 123.59 लाख व हैंडपंपों पर 27.50 लाख, लालसोट क्षेत्र में ट्यूबवेलों पर 80.48 लाख व हैंडपंपों पर 24.63 लाख व सिकराय क्षेत्र में ट्यूबवेलों पर 81 लाख व हैंडपंपों पर 24.3 लाख रुपए की लागत आएगी। दौसा विधानसभा क्षेत्र: क्षेत्र में नांगल राजावतान, तीतरवाड़ा कलां, लवाण, कुंडल व सिंडोली में एक-एक ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। जबकि थूमड़ी, रानीवास, छारेड़ा, कालीखाड़, लवाण, महेश्वरा कलां, सैंथल, सिंडोली, बड़ोली व खान भांकरी गांव में एक-एक हैंडपंप लगाया जाएगा। महवा विधानसभा क्षेत्र: ढिगारिया भीम, गगवाना, लोटवाड़ा, नाहिड़ा व पाली में एक-एक ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इनमें चार टयूबवेल तो लगा दिए। एक ट्यूबवेल भी जल्द लगाया जाएगा। जबकि, विशाला, झूथाहेड़ा कलां, लोटवाड़ा, नोरंगवाड़ा डाबर ढाणी, मुंडफोड़ी, महवा पीली कोठी, सांथा, महवा, नारंगवाड़ा में एक-एक हैंडपंप लगाए जाएंगे। बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र: क्षेत्र के ग्राम केसरीसिंह पुरा, सीमला मालीबास, गुढाकटला में एक-एक व बांदीकुई में 2 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। टीकावाली, फुलेला, बास गुढलिया, पंडितपुरा, महादेवपुरा, अरनिया, बांदीकुई, अंतवाड़ा, आभानेरी व गुल्लाना में एक-एक हैंडपंप लगाए जाएंगे। सिकराय विधानसभा क्षेत्र : भांडारेज, गीजगढ़, पाटन, मारीहिडिया व टोरड़ा गांव में एक-एक ट्यूबवेल लगाए जा सकेंगे। धरणवास, आलूदा, गोठड़ा, सराय, मानपुर, रामगढ़, देवरी, डूंगर सिकराय व बासड़ा में एक-एक हैंडपंप लगाया जाएगा। लालसोट विधानसभा क्षेत्र : क्षेत्र के ग्राम सूरतपुरा, अजबपुरा, गोकुलपुरा, झूपड़िया राजावतान व बीदरखा में एक-एक ट्यूबवेल लगाया जाएगा। डोब रामसिंहपुरा, डिडवाना, दौसाड़ा, मिर्जापुरा, भांवता, डाबर कलां, डिडवाना, नोरंगपुरा, रामनगर में एक-एक हैंडपंप लगाया जाएगा। ^बजट घोषणा के तहत जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 ट्यूबवेल व 10-10 हैंडपंप विधायक की अभिशंसा व आवश्यकतानुसार लगाए जाएंगे। ये ट्यूबवेल व हैंडपंप 31 मार्च तक लगाए जाएंगे। -रामनिवास मीणा, एसई जलदाय विभाग, दौसा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *