भास्कर न्यूज | चतरा जिले में इस साल शत प्रतिशत राजस्व वसूली हो सकती है। जिले के विभिन्न विभागों ने जनवरी माह तक लक्ष्य का 81.29 प्रतिशत राजस्व वसूली कर ली है। अभी चालू वित्तीय वर्ष बीतने में दो माह शेष है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लेने की संभावना है। जिला अपर समाहर्ता कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के विभिन्न नौ विभागों को 1147 करोड़ 77 लाख 8 हजार रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है । इसके विरूद्ध जनवरी माह तक विभागों की ओर से मात्र 933 करोड़ 13 लाख 31 हजार रुपए की राजस्व उगाही की गई है । इसमें पांच विभाग ऐसा है, जो लक्ष्य से आधे से भी अधिक राजस्व की वसूली की है, पर तीन विभाग लक्ष्य के आधे से भी कम राजस्व की वसूली की है। सबसे अधिक उत्पाद विभाग ने की राजस्व वसूली अपर समाहर्ता विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार उत्पाद विभाग ने 81.38 प्रतिशत राजस्व की वसूली की है। जबकि जिला खनन विभाग ने 72.09 प्रतिशत राजस्व की वसूली की है। जिला उत्पाद विभाग को 83 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था। इसके विरूद्ध विभाग ने 67 करोड़ 54 लाख 78 हजार रुपए की वसूली की है। इसी तरह अवर जिला खनन विभाग को 963 करोड़ 78 लाख रुपए वसूलने का लक्ष्य मिला है । इसके विरूद्ध विभाग की ओर से 694 करोड़ 82 लाख 19 हजार रुपए की वसूली की,जो लक्ष्य का 72.09 प्रतिशत है। जिला नीलाम पत्र विभाग राजस्व वसूली में पिछड़े जिले में राजस्व वसूली में सबसे खराब स्थिति जिला नीलाम पत्र विभाग की है। इस विभाग को 38 करोड़ 72 लाख रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है। इसके विरूद्ध विभाग की ओर से मात्र 5 करोड़ 84 लाख 83 हजार की वसूली की गई, जो लक्ष्य से बहुत कम है। बिजली विभाग की भी राजस्व वसूली अच्छी नहीं है। इस विभाग को 36 करोड़ रुपए वसूलने का लक्ष्य मिला था। इसके विरूद्ध मात्र 14 करोड़ 31 लाख 48 हजार रुपए की ही राजस्व उगाही की है। कृषि उत्पादन बाजार समिति ने 58 प्रतिशत की उगाही कृषि उत्पादन बाजार समिति ने लक्ष्य का 58.33 प्रतिशत राजस्व वसूली की है। इस विभाग को 15 लाख रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था। इसके विरूद्ध विभाग ने 8 लाख 75 हजार रुपए की वसूली की है। इसी तरह मत्स्य विभाग को 26 लाख 10 हजार रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था। इसके विरूद्ध विभाग की ओर से 10 लाख 94 हजार रुपए की वसूली की गई है। परिवहन विभाग और नप का वसूली 60 प्रतिशत से अधिक जिला परिवहन विभाग भी लक्ष्य से कम राजस्व की वसूली की है। विभाग ने लक्ष्य का 64 प्रतिशत भी वसूली नहीं कर पाई है। जिला परिवहन विभाग को 24 करोड़ 22 लाख 21 हजार रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है। इसके विरूद्ध विभाग की ओर से 15 करोड़ 27 लाख 68 हजार रुपए की वसूली हो पाई। नगर परिषद विभाग को एक करोड़ 63 लाख 32 हजार रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध विभाग की ओर से एक करोड़ 4 लाख 43 हजार रुपए की वसूली की है।


