जिले के 8 स्कूल ‘ग्रीन स्कूल’ घोषित, डीएवी इंटरनेशनल फर्स्ट

भास्कर न्यूज | अमृतसर इंडियन नेशनल कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वां फाउंडेशन डे मनाया। यह आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान सौरभ मिट्ठू मदान की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके 10 साल बाद शहरी भवन में स्थापना दिवस पर कांग्रेस का झंडा फहराया गया मगर ध्वज गीत और राष्ट्रगान के समय कई नेता सावधान रहना भूले गए। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार वेरका, जुगल किशोर, अनिल जोशी, सांसद औजला के बेटे बाबर औजला, राहुल कुमार, पार्षद नवदीप सिंह हुंदल, कांग्रेस देहाती इंचार्ज लीला वर्मा से शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे कांग्रेस के पूर्व प्रधान जुगल किशोर शर्मा ने संपन्न किया। इसके बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ध्वज गीत और फिर राष्ट्रीगान गाया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने देश के सम्मान में खड़े होकर गीत गाया, जबकि कुछ कांग्रेसी हाथ जोड़कर गीत गाते नजर आए। बताया गया कि राष्ट्रीय और ध्वज गीत सावधान मुद्रा में खड़े होकर गाए जाने चाहिए। वहीं इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम के दौरान परंपरागत रूप से मुंह मीठा करवाने की रस्म नहीं निभाई गई। नेताओं ने बताया कि साहिबजादों की शहादत के शहीदी दिवस के कारण कार्यक्रम को सादगी के साथ आयोजित किया गया और किसी प्रकार का उत्सवपूर्ण आयोजन नहीं किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए कार्य करती रही है। फाउंडेशन डे के मौके पर कांग्रेस के इतिहास और आजादी के आंदोलन में पार्टी के योगदान को भी याद किया गया। कांग्रेस सेवा दल की नेता व पूर्व पार्षद लीला वर्मा ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं और कांग्रेस देहाती की इंचार्ज भी हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश का गीत गाया जाता है, वह हमेशा सावधान मुद्रा में खड़े होकर ही गाती हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में नए कार्यकर्ताओं को इन परंपराओं की ट्रेनिंग दी जाती है, इसके लिए क्लासें, शिविर और कैंप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग हाथ जोड़कर गीत गा रहे थे, वे नए कांग्रेसी हैं। ध्वज गीत शाम लाल गुप्त द्वारा लिखा गया था। तीनों गीत पूरे देश को एक सूत्र में बांधते है। ं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *