जिले को मिलेगी दो पुलों की सौगात:कुरेल नदी पर 244 मीटर लंबे हाईलेवल ब्रिज का काम पूरा, 30 से 40 गांव सीधे बूंदी से जुड़ेंगे

कापरेन क्षेत्र में कुरेल नदी पर हनोतिया व जैथल के बीच 17.98 करोड़ से बन रहे 244 मीटर लंबे हाईलेवल ब्रिज का काम पूरा हो गया है। इससे कापरेन-जैथल क्षेत्र के 30 से 40 गांवों की जिला मुख्यालय से सीधी कनेक्टिविटी होगी। पुल बनने से अब कापरेन-जैथल क्षेत्र के ग्रामीण केशवरायपाटन होकर आने की जगह पुल से सीधा बूंदी आ सकेंगे। लोगों को 25 किमी दूरी कम तय करनी पड़ेगी। हनोतिया-खटकड़ क्षेत्रवासियों को कापरेन, लाखेरी जाने में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों को 30 से 45 मिनट का समय कम लगेगा। 17 करोड़ 98 लाख के इस प्रोजेक्ट को इस हिसाब से तैयार किया है कि बरसात का पानी पुल पर नहीं आएगा। पुल को 19 मीटर ऊंचा और 10 मीटर चौड़ा बनाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *