सेहत विभाग द्वारा राज्यभर में सरकारी कॉलेज से पीजी पूरी करने वाले डॉक्टर्स को एक साल के लिए पीजी बॉन्ड के तहत एक साल के लिए नियुक्त किया है। इन्हें सरकारी अस्पतालों में काम करना होगा। इसके लिए विभाग द्वारा 255 नए स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की सूची जारी की है जिसमें से लुधियाना जैसे बड़े जिले के लिए सिर्फ 13 ही डॉक्टर मिले हैं। इसमें भी लुधियाना सिविल अस्पताल के लिए सिर्फ एक ही डॉक्टर की तैनाती हुई है जोकि मेडिसिन स्पेशलिस्ट है। डॉक्टर्स की कमी को लेकर चाहे सीएम हों या फिर सेहत मंत्री जल्द भर्तियों का हवाला और भरोसा जरूर देते रहे हैं जिसमें लुधियाना के लिए भी नए डॉक्टर तैनात करने की बात हर बार कही गई है। लेकिन, सिविल अस्पताल को महज एक ही डॉक्टर बेहद हैरानी की बात है वो भी तब जब हाल ही में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान हॉस्पिटल के नवीनीकरण का उद्घाटन कर गए हों। 13 डॉक्टर्स में 5 मेडिसिन स्पेशलिस्ट जो लुधियाना सिविल अस्पताल, रायकोट सब-डिविजनल अस्पताल, समराला एसडीएच, सुधार कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, खन्ना और जगराओं सीएचसी में तैनात हुए हैं। लुधियाना सिविल अस्पताल में तैनात मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. अमनप्रीत को हाल ही में जिला परिवार नियोजन मेडिकल अफसर इतने पद भरे पद मेडिसिन स्पेशलिस्ट 6 2 गाइनीकोलॉजिस्ट 6 4 सर्जरी स्पेशलिस्ट 6 2 पीडियाट्रिशियन 5 3 रेडियोलॉजिस्ट 3 1 ऑर्थोपीडिशियन 3 2 आई स्पेशलिस्ट 3 1 स्किन स्पेशलिस्ट 1 1 पैथोलॉजिस्ट 2 1 एनेस्थिसियोलॉजिस्ट 11 4 फोरेंसिक स्पेशलिस्ट 1 0 पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिल सरीन ने कहा कि बांड की शर्त पहले से थी, लेकिन इसे सख्ती से लागू नहीं किया जाता था। कोविड महामारी के बाद जब डॉक्टरों की भारी कमी महसूस हुई, तब विभाग ने मेडिकल कॉलेजों के पोस्ट-ग्रेजुएट डॉक्टरों को वहीं तैनात करना शुरू किया। यह पहली बार है जब इन्हें उन इलाकों में भेजा गया है, जहां डॉक्टरों की सबसे ज्यादा जरूरत है।


