बालोद| सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ज्यादा मात्रा में नमीयुक्त हवा आ रही है। इस वजह से मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री इजाफा होने का अनुमान है। उत्तरी हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान स्थिर रह सकता है। वर्तमान में उत्तर दिशा से हवा आने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।


