जिले में आज मनाया जाएगा आवास और रोजगार दिवस

बैकुंठपुर | कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रत्येक वंचित परिवार को पक्के आवास का लाभ दिलाने और निर्माण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिले में 7 फरवरी को रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस भी मनाया जाएगा। कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी बताया कि चावल महोत्सव के साथ जिले की सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा, जिसमें आवास हितग्राही, पंचायत पदाधिकारी व ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की सक्रिय रहेंगे। आवास दिवस मनाने के पीछे शासन की मंशा है कि प्रत्येक आवास हितग्राही की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें समय पर संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। आयोजन के दौरान हितग्राहियों के आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और निर्माण में आ रही समस्याओं के समाधान किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *