जिले में किसानों के खातों में आए 450.85 करोड़ रुपए

भास्कर न्यूज | जांजगीर होली पर्व से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम में 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि भेजी। जांजगीर–चांपा जिले के 1,18,927 किसानों के बैंक खातों में कुल 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 132 रुपए डीबीटी से जमा किए गए। जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित ऑडिटोरियम भवन में कार्यक्रम हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी–कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी हुआ, जिसके माध्यम से किसानों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसान सम्मान का दिन है। प्रदेश के लाखों किसानों ने धान समर्थन मूल्य पर बेचा है और सरकार ने वादा निभाते हुए बोनस राशि सीधे खातों में भेजी है, ताकि किसान होली का त्योहार खुशी से मना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान हितैषी नीतियों के प्रति प्रतिबद्ध है—शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, केसीसी की सुविधा, खाद पर सब्सिडी और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार जैसे कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *