जिले में दूसरे सप्ताह से ही गर्म होने लगेंगे दिन, रातें होंगी ठंडी

फाजिल्का| फाजिल्का में मार्च के पहले सप्ताह में मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस अवधि में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा। पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 23-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और अधिकतम तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मार्च के मध्य से तापमान में और वृद्धि होगी, जिससे दिन में गर्मी महसूस होना शुरू हो जाएगी। तीसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 28-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है, जिसमें अधिकतम तापमान 31-35 और न्यूनतम 16-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस महीने सामान्य से कम बारिश होने के आसार है, िजससे फसलों को सिंचाई की आवश्यकता बढ़ सकती है। इस दौरान दिन में धूप की तपिश महसूस होने लगेंगी जबकि रात थोड़ी ठंडी रह सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *