जिले में हल्का कोहरा,सूरज निकलते ही मौसम साफ हो गया:रात का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया,सरसों की फसल पर रोनक

अलवर शहर और जिले में बुधवार सुबह कई हिस्सों में हल्का कोहरा छाया हुआ है और सूरज भी निकल आया जिससे कोहरे का असर भी कम हो रहा है।रविवार और सोमवार को जिले में घना कोहरा रहा था जिसके बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा।और बुधवार सुबह हल्का कोहरा रहा सूरज निकलते ही सर्दी का असर भी कुछ कम महसूस किया गया। असल में साेमवार को रात को न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिनो से लगातार कोहरे के कारण जिले में सुबह करीब 11 बजे तक जनजीवन प्रभावित रहा, लेकिन बाद में धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। बुधवार को सूरज की पहली किरण पड़ते ही फसलों पर जमी ओस पिघलकर बूंदों में टपकने लगी। खेतों में हल्का-हल्का धुआं उठता हुआ दिखाई दिया, जो कोहरे जैसा प्रतीत हो रहा था। असल में कुछ फसलों में पानी भी चल रहा है। मौसम के जानकारों का कहना है कि यह स्थिति फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है, खासकर सरसों की फसल के लिए। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सर्दी का पूरा असर आना बाकी है और दिसंबर के आखिरी दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *