जिले में 10 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट जारी

कवर्धा| मौसम विभाग ने कबीरधाम जिले में 10 जनवरी तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। सीएमएचओ डॉ. बीएल राज ने सभी नागरिकों से सर्दी के इस मौसम में सावधानी बरतने कहा है। सर्दी का मौसम स्वास्थ्य समस्या के अलावा, दुर्घटना का भी कारण बन सकता है। इसलिए सर्दी के इस मौसम में अपनी व परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। शीतलहर के प्रभाव से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिला, शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों और लंबे समय तक बाहर रहने वालों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। ठंड से बचने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *