जिले से दो अंडर-14 टीमें, खिलाड़ी असमंजस में

भास्कर संवाददाता| पाली राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और जिला क्रिकेट संघ के बीच चल रही सियासी खींचतान फिर से शुरू हो गई हैं। अंडर-14 राज्य चैम्पियनशिप मैच सोमवार से जोधपुर में शुरू होंगे। इसमें पाली, जालोर, बाड़मेर, जोधपुर और बांसवाड़ा की टीम भाग लेगी। रविवार शाम टीम जोधपुर पहुंच गई। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ, जब आरसीए ने एक अन्य टीम का चयन कर दिया। ऐसे में अंडर-14 राज्य चैम्पियनशिप मैच में भाग लेने के लिए एक जिलें से 2 टीमें पहुंच गईं। बता दें डीसीए के टीम चयन के बाद आरसीए ने एक कोच भेजकर रविवार को टीम चयन कर लिया। इससे पहले शनिवार को डीसीए ने अपनी टीम को घोषणा कर दी थी। एक ही जिले से दो टीमों के पहुंचने से अंतिम समय खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ गई है। संघ द्वारा चयनित खिलाड़ियों ने कहा कि 1 महीने से टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे थे, लेकिन आखिरी समय पर हमें टीम से बाहर निकाल दिया। टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिन्हें ठीक ढंग से बल्ला तक पकड़ना नहीं आता। आरसीए को अपने फैसले पर यकीन है, तो हमारा मैच उनकी टीम से करवा दे। जिला संयोजक सुनील भंडारी ने बताया कि दोनों टीमों के बच्चे हमारे ही हैं। आरसीए ने जिला संयोजक बनाया था। इसके बाद कोच ने ट्रायल लेकर टीम चयन कर दिया। चैम्पियनशिप आरसीए द्वारा बनाई टीम ही खेलेगी। आरसीए ने बनाई 21 सदस्यीय टीम, युवराज को बनाया कप्तान जिला क्रिकेट संघ सचिव धर्मवीर शेखावत ने बताया कि एक महीने से ट्रायल चल रहे थे। तब आरसीए कहां था। कोई लेटर नहीं लिखा। चैम्पियनशिप से एक दिन पहले नई टीम का गठन खिलाड़ियों के साथ अन्याय हैं। खेल में राजनीति नहीं हो। खेल में राजनीति न हो, इससे हो रहा खिलाड़ियों का नुकसान : शेखावत आरसीए ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन पाली की अंडर-14 टीम का चयन किया। चयनित अंडर-14 राज्य चैम्पियनशिप मैच में भाग लेंगे। जिला प्रभारी सुनील भंडारी ने बताया कि टीम में युवराज को कप्तान और जनकपाल सिंह राजपुरोहित को उप कप्तान बनाया है। संदीप गिरी, गर्व बिड़ला, मनन जैन, हिमिश, गिरिराज सिंह, हेराम शर्मा, नमन बंसाली, कुमार काव्यांशु राजपुरोहित, सक्षम बाकोलिया, भव्या जैन, निष्कर्ष चौधरी, विहान, लक्ष्य सांखला, अवीश पारख, धीरेन पनवार, रितिक प्रजापत, रिधम कटारिया, हर्षवर्धन शेखावत, जितिन चौधरी को चुना। डीसीए ने बनाई टीम : पाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव धर्मवीरसिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 टूर्नामेंट के लिए पाली की टीम घोषित की थी। हर्षवर्धन सिंह शेखावत, ऋत्विक प्रजापत, राज्यवर्धन सिंह, मो. मुस्तफा, हिरेन, जतिन चौधरी,मयंक चौधरी, ध्रुव, कल्पेश, संदीप गिरी, हिमांशु वैष्णव, निर्मल सिंह, देवांश सिसोदिया, काव्य अरोड़ा, मो. अरसेन, भव्य परिहार, दर्श चोपड़ा। अंश भाटी को टीम का कप्तान व रिदम कटारिया को उपकप्तान बनाया। RCA के निर्देश पर बनाई टीम: भंडारी एक जिले से दो टीमें, इनमें असली कौन ? आरसीए द्वारा प्रदेश में अंडर-14 टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए जिला स्तर पर एक महीने से ट्रायल हो रहे थे। पाली जिला क्रिकेट संघ ने पिछले दिनों ट्रायल कर टीम सिलेक्शन किया था। अचानक आरसीए ने कोच मोहन सिंह को भेज सुनील भंडारी को जिला संयोजक बना एक नई टीम का गठन कर दिया। यह दूसरी टीम भी जोधपुर पहुंच गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *