खंडवा | भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग सिखाती है भागवत कथा। हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। हमें भागवत शब्द के विच्छेद से पता चलता है कि भ से भक्ति, ग से ज्ञान, व से वैराग्य और त से त्याग यानी जिस कथा में भक्ति, ज्ञान, वैराग्य सिखाया जाए उसे श्रीमद् भागवत कथा कहते हैं। मयूर विहार में आयोजित श्रीमद भागवत अष्टमसखामृत महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को कथा वाचक बाल व्यास विष्णुप्रिया ने यह उद्गार व्यक्त किए।


