जींद में पुलिस ने 30 किलो चूरापोस्त समेत नशा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी पंजाब से हरियाणा की तरफ नशे की सप्लाई के लिए आया था। लेकिन सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के जलालवाला निवासी राजनीश राय उर्फ राहुल के रूप में हुई है। नरवाना सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की टीम को गुप्ता सूचना मिली थी कि फिरोजपुर जिला निवासी रजनीश नशा तस्करी का धंधा करता है। जो पंजाब से नशे की खेप लेकर हरियाणा की तरफ बद्दोवाल से सच्चा खेड़ा रास्ते पर सप्लाई के लिए आने वाला है। कट्टे में चूरापोस्त लिए कर रहा था ग्राहक का इंतजार पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाकर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस बताई गई लोकेशन पर पहुंची तो रजनीश प्लास्टिक के कट्टे में सामान लिए खड़ा था और सप्लाई के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। कोर्ट में पेश कर भेजा जेल पुलिस ने मौके पर जाकर काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी एईटीओ सुमित नेहरा को मौके पर बुलाकर आरोपी की तलाशी ली तो इसमें चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसका वजन किया गया तो 30 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना नरवाना में 15/61/85 एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया।


