जींद में JJP की प्रदेशस्तरीय रैली:10 एकड़ में मैदान में टेंट, 15 हजार कुर्सियों का रंग बदलवाया; 2 मंच लगाए गए

हरियाणा के जींद में जननायक जनता पार्टी (JJP) अपने स्थापना दिवस पर आज (7 दिसंबर) को प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन कर रही है। इसके लिए 10 एकड़ में मैदान तैयार किया गया है। इसमें पार्किंग, पंडाल और मंच लगाया गया। वहीं कुर्सियों का रंग भी बदल दिया गया है। दोपहर करीब डेढ बजे पंडाल में लोगों की संख्या बढ़ गई। इसके साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी रैली में पहुंचे। उन्होंने मंच पर पहुंच कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं, लोगों के बैठने वाली लाल कुर्सियों को ऐन वक्त पर बदलकर इनकी जगह हल्के भूरे रंग की कुर्सियां लगवाई गई हैं, जिससे कुर्सी खाली रह भी जाए तो सीधा नजर न आए। टैंट हाउस मालिक को स्पेशल 15 हजार नई कुर्सियों का ऑर्डर देकर बल्क में कुर्सियां मंगवाई गई। इन कुर्सियों को शनिवार को ही पंडाल में लगा दिया गया। नेशनल हाईवे- 352 पर जुलाना इंटरनल रोड के बीच रैली स्थल है। इससे आसानी से लोग पहुंचे। रैली में क्षेत्रीय नेताओं के साथ जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला भी शिरकत करेंगे। वहीं, रणजीत चौटाला के आने पर संशय है। रैली के PHOTOS… रैली के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *