जीएचजी खालसा कॉलेज गुरुसर सुधर में महिला अंतर-कॉलेज सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप आयोजिन

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की तरफ से 29 से 31 जनवरी तक जीएचजी खालसा कॉलेज गुरुसर सुधर में महिला अंतर-कॉलेज सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमें गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज लुधियाना ने स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में चार टीमें लीग चरण में पहुंचीं थी। जिनमें गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज मॉडल टाउन लुधियाना, जीएचजी खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार, खालसा कॉलेज फॉर वुमन घुमर मंडी लुधियाना, पीजीजीसी सेक्टर 11 चंडीगढ़ शामिल है। पहले लीग मैच में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज मॉडल टाउन लुधियाना ने जीएचजी खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज मॉडल टाउन ने पीजीजीसी सेक्टर-11, चंडीगढ़ को 8-1 से हराया। तीसरे मैच में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, मॉडल टाउन लुधियाना ने खालसा कॉलेज फॉर वुमन घुमर मंडी लुधियाना को 7-0 से हराया। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की 6 खिलाड़ियों का चयन पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की सॉफ्टबॉल टीम में हुआ है। यह टीम आल इंडिया यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी, जो संत गाडगे बाबा विश्वविद्यालय, अमरावती, महाराष्ट्र में 6 से 10 फरवरी, 2026 तक आयोजित होगी। डॉ. चरणजीत महल निदेशक और प्रधानाचार्य राखी मल्होत्रा गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज मॉडल टाउन ने टीम, कोच और मैनेजर इंजीनियर हरबीर सिंह गिल, सुखदेव सिंह औलख और रानी कौर को हार्दिक बधाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *