जीएनडीयू की प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाएं 16 मई से शुरू

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने मई 2025 में होने वाली थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। अब ये परीक्षाएं 16 मई से शुरू होंगी। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जल्द ही नई डेटशीट अपलोड की जाएगी। प्रो. शालिनी बहल, प्रोफेसर इंचार्ज (परीक्षा) ने सभी छात्रों और संबंधित पक्षों से कहा कि वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से अपडेटेड डेटशीट डाउनलोड करें। परीक्षा का समय और सेंटर पहले जैसा ही रहेगा। यह जानकारी वेबसाइट के होमपेज पर भी उपलब्ध होगी। पत्र क्रमांक 1282-1330 डीएए दिनांक 9 मई के अनुसार, यूनिवर्सिटी के मेन कैंपस, रीजनल कैंपस, जीएनडीयू कॉलेज जालंधर और एएसएसएम कॉलेज मुकंदपुर में क्रेडिट बेस्ड इवैल्यूएशन एंड ग्रेडिंग सिस्टम (सीबीईजीएस) के तहत मई 2025 सेशन की सभी थ्योरी और प्रैक्टिकल एंड-सेमेस्टर परीक्षाएं 17 मई तक स्थगित कर दी गई थीं। बाकी पेपर पहले से जारी डेटशीट के अनुसार 19 मई 2025 से होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *