जीएनडीयू को इंटर्नशाला सालाना रैंकिंग में मिला 30वां स्थान

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. करमजीत सिंह की अगुवाई में जीएनडीयू को इंटर्नशाला सालाना रैंकिंग 2024 में देशभर के 740 से ज्यादा अदारों में से 30वां रैंक प्रदान िकया गया है। इस प्राप्ति के संबंध में यूनिवर्सिटी को इंंटर्नशाला की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस भी दिया गया है। डायरेक्टर ऑफ प्लेसमेंट एंड करियर एन्हांसमेंट के डायरेक्टर डॉ. अमित चोपड़ा ने बताया िक इंटर्नशाला एक तकनीकी कंपनी है, जो विद्यार्थियों को संबंधित हुनर और अमली अनुभव प्रदान करने के मिशन पर काम करती है । कंपनी के पोर्टल इंटर्नशाला डॉटकॉम पर बहुत सारी इंटर्नशिप उपलब्ध हैं, जिनके लिए भारत भर से विद्यार्थी आवेदन करते हैं। इंटर्नशाला का एआईसीटीई के साथ समझौता है, जो विद्यार्थियों के अकादमिक और करियर उद्देश्यों के अनुसार इंटर्नशिप प्रदान करता है। वीसी डॉ. करमजीत सिंह ने इस प्राप्ति के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ प्लेसमेंट एंड करियन एन्हांसमेंट के यत्नों की सराहना की गई। डीन डॉ. पलविंदर सिंह ने भी विद्यार्थियों के इंटर्नशिप के लिए डायरेक्टोरेट की कोशिश की प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *