जीएनडीयू में पार्किंग को लेकर विवाद, स्टूडेंट्स ने दिया धरना, गार्ड पर पगड़ी उतारने का आरोप

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड और स्ट्रूडेंट्स के बीच बाइक पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। स्टूडेंट्स ने गार्ड पर पगड़ी उतारने का आरोप लगाया और यूनिवर्सिटी के दोनों गेट पर धरना लगा दिया। इस दौरान पेपर देने जा रहे छात्रों को जाने दिया गया और 10 बजे पक्का धरना लगा दिया गया। छात्र विरोध करते हुए इस बात पर अड़े रहे कि गार्ड को तुरंत सस्पेंड किया जाए। विवाद की शुरुआत तब हुई जब फस्ट ईयर के 2 छात्र नाश्ता करने जा रहे थे। छात्रों की बाइक पार्किंग को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से बहस हो गई। छात्र जुझार सिंह ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने गलत पार्किंग का आरोप लगाते हुए छात्रों से बहस की। गार्ड ने छात्रों के साथ मारपीट की और उनकी पगड़ी भी उतार दी। छात्र इस बात पर अड़े रहे कि वह तब तक धरना नहीं हटाएंगे, जब तक सुरक्षा गार्ड को नौकरी से नहीं निकाला जाता। वहीं, गार्ड के नौकरी से निकालने के बाद शाम 4 बजे स्टूडेंट्स ने धरना हटा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *