भास्कर न्यूज| अमृतसर विद्युत मंत्रालय के तहत एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक और पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उत्तरी क्षेत्र ट्रांसमिशन के कार्यपालक निदेशक तरुण बजाज पहुंचे। विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने अपनी सांस्कृतिक वस्तुओं को चित्रित किया। अब्दुल्लापुर सबस्टेशन ने ऐसा देश है मेरा, अमृतसर सब-स्टेशन द्वारा रंगला पंजाब, किशनपुर ने अधूरी कहानी, चंडीगढ़ ने ताज महल का टेंडर, पटियाला ने सरहद के आर पार, मोगा ने अभय से दुर्गा तक,जम्मू के दल द्वारा धारा 370 बड़ी ही कुशलता के साथ प्रस्तुत किया। जम्मू और लद्दाख की टीमों ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अब्दुल्लापुर की टीम को मोगा की टीम के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला, सांत्वना पुरस्कार मेजबान अमृतसर की टीम को मिला। इस मौके पर विनोद पी. बखला, डीजीएम सुखदेव सिंह व अन्य मौजूद रहे।


