अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की नेशनल कैडेट कौर यूनिट की ओर से विजय दिवस के मौके पर 1971 की भारत पाक जंग के नायकों को याद करते हुए विशेष समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, एनसीसी कैडेटों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि वीसी प्रो. करमजीत सिंह रहे। लेफ्टीनेंट जनरल डॉ. जगबीर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम और ब्रिगेडियर संतिदर, भारत पाक जंग, 1971 के पूर्व फौजी विशेष मेहमान थे। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. मनजिंदर िसंह, डॉ. अमित छाबड़ा, कर्नल अमरबीर सिंह चाहल समेत अन्य मेंबर मौजूद थे।


