जीएन कॉन्वेंट स्कूल में पांच दिवसीय योग संपन्न

गढ़वा| स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीबीएसई के गाइडलाइन के आलोक में पांच दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद् एमपी केशरी तथा उपप्राचार्य बसंत ठाकुर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि हर साल 21 जून को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े उत्सव और उत्साह के साथ मनाती है। यह दिन भारत के हजारों साल पुराने योग अभ्यास को याद करने और इस दुनिया भर में फैलने का एक खास अवसर है। इस दिन का मकसद योग के लाभों से लोगों को जागरूक करना है। इसके अलावा योग दिवस हमें अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी में रख कर अपने भीतर झांकने और शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है। इस दिन भारत समय दुनिया भर में लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं। योग दिवस के अवसर पर बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। जिनमें भाषण प्रतियोगिता,निबंध, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, योग गीत आदि शामिल है। योग स्वास्थ्य का आधार है। यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी विद्या है जो शरीर,मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती। हम सभी नित्य प्रतिदिन योग अभ्यास करते हैं तो हमारा शरीर ही नहीं बल्कि मन और आत्मा भी जुड़ जाता है l योग के फायदा को देखकर पूरे विश्व ने इसे दिल से स्वीकार किया है। भारत के ऋषियों ने इस विज्ञान को गहन अभ्यास और चिंतन से विकसित किया है। हर साल योग दिवस की एक थीम रखी जाती है l इस साल यानी 2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है योग फॉर वन अर्थ यानी एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग। इस साल की थीम बताती है कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक दूसरे से जुड़ी हुई है। यह भारतीय संस्कृति की वसुदेव कुटुंबकम की विचारधारा से जुड़ी है जिसका मतलब है सारी दुनिया एक परिवार है। पांच दिवसीय योग कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *