जीएमटी पब्लिक स्कूल के ऋषव ने 10वीं में 93.4 फीसदी अंक हासिल किए

लुधियाना | जालंधर बा‌‌ईपास स्थित जीएमटी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सत्र 2024-25 की दसवीं कक्षा के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्कूल के ऋषव ने 93.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गौरव ने 90.4% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंशप्रीत सिंह और निखिल जैन ने 89.2% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि विद्यालय के 109 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 90% से अधिक अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल जसबीर कौर बल और स्कूल प्रबंधक ने विद्यार्थियों की मेहनत को सराहते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *