जैसलमेर में आयोजित होने जा रही 55वीं जीएसटी परिषद की बैठक को लेकर शहर का ट्रेफिक डायवर्ट कर पार्किंग के लिए अलग से जगह बनाई गई है। नगरपरिषद द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर सभी निजी बसें 19 से 21 दिसंबर तक देदानसर ग्रामीण बस स्टैंड से जाएगी। वहीं सम जाने वाले टूरिस्ट व अन्य गाड़ियों को बड़ाबाग से होते हुए अमर सागर से सम जाना होगा। नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह ने बताया कि- जीएसटी बैठक को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था को डायवर्ट किया गया है। ये व्यवस्था 19 से 21 दिसंबर तक लागू रहेगी। इसके तहत हमने पूनम सिंह स्टेडियम और देदानसर ग्रामीण बस स्टैंड को पार्किंग के लिए चुना है। यहां सभी स्थानीय और सैलानी अपनी गाड़ियों को पार्क कर सकते हैं। सम जाने के लिए बड़ाबाग होकर जाना होगा कमिश्नर लजपाल सिंह ने बताया- 19 से 21 दिसंबर तक सम जाने के लिए ट्रेफिक को डायवर्ट किया गया है। अब सम गांव जाने के लिए बड़ाबाग से होकर अमर सागर से होते हुए सम गांव जाना होगा। इसके साथ ही शहर में आए सैलानियों और स्थानीय नागरिकों को पार्किंग के लिए शहीद पूनम सिंह स्टेडियम व देदानसर ग्रामीण बस स्टैंड अलोट किया गया है। सभी अपनी गाड़ियों को वहीं पार्क करेंगे। इसके अलावा क्जहीन भी गलत तरीके से पार्क की गई गाड़ी को वहां से तुरंत हटाया जाएगा। देदानसर ग्रामीण बस स्टैंड से जाएगी सभी निजी बसें शहर में निजी बसों के संचालन का रूट भी डायवर्ट किया गया है। अब सभी निजी बसें देदानसर ग्रामीण बस स्टैंड से होकर जाएगी। जोधपुर व जयपुर जाने वाली सभी निजी बसें देदानसर बस स्टैंड से निकलेगी और लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी से होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर से होते हुए जोधपुर रोड से जाएगी। वहीं बाड़मेर, खुहड़ी व झिनझिनयाली जाने वाली बसें देदानसर बस स्टैंड से होकर लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी, जोधपुर-बाड़मेर लिंक रोड से होते हुए जय सिंह चौराहे से जाएगी। ये व्यवस्था 19 से 21 दिसंबर तक लागू रहेगी। इसके तहत पूनम सिंह स्टेडियम और देदानसर ग्रामीण बस स्टैंड को पार्किंग के लिए चुना है। यहां सभी स्थानीय और सैलानी अपनी गाड़ियों को पार्क कर सकते हैं।


