जीएस बोधी क्लब ने समराये जंडियाला को 5-1 से हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर गोबिंद स्पोर्ट्स क्लब कुक्कड़ पिंड और पंचायत के सहयोग से जारी अल्फा हॉकी लीग के दूसरे चरण के मुकाबले खेले गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन अवार्डी ओलिंपियन सुरिंदर सिंह सोढी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर क्लब प्रधान सरबजीत सिंह बाहिया, गुरप्रीत सिंह बाहिया, सूबेदार निरंजन सिंह, कुलदीप सिंह, वरिंदर सिंह रेखी, कुलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, हरप्रीत सिंह, हरभजन सिंह, परमजीत सिंह बाहिया, सतपाल, गुरप्रीत सिंह, सुनील कुमार, गोपाल दत्त, मेजर सिंह, गुरजीत सिंह, अवतार सिंह और बलविंदर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में तेहंग ने मॉडल हाउस की टीम को 6-3 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में जीएस बोधी क्लब ने दोआबा खालसा स्कूल को 4-2 से पराजित किया। अंडर-14 आयु वर्ग में गांव संसारपुर और तेहंग की टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। वहीं गांव धन्नोवाली ने चानिया को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हराया। जीएस बोधी क्लब ने समराये जंडियाला गांव को 5-1 से हराकर अपनी बढ़त मजबूत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *