जीजा की जगह साला पहुंचा 10वीं की परीक्षा देने:कहा-वन विभाग में प्यून जीजा को नहीं मिली छुट्टी; एडमिट कार्ट से चेहरा मिलाते समय पकड़ाया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जीजा की जगह साला 10वीं ओपन स्कूल की परीक्षा देने पहुंच गया। उसने बताया कि जीजा वन विभाग में प्यून है। उन्हें छुट्टी नहीं मिली इसलिए एग्जाम देने आया था। जीजा-साले दोनों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, प्रवेश पत्र से चेहरा मिलान कराया गया, तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद स्कूल प्राचार्य ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। 1 अप्रैल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं का एग्जाम था। विज्ञान विषय की परीक्षा होनी थी। जहां कक्ष क्रमांक 1 में परीक्षा देने के लिए कई परीक्षार्थी पहुंचने लगे। इस दौरान पर्यवेक्षक प्रवेश पत्र की जांच कर रहे थे, तभी एक परीक्षार्थी पर पर्यवेक्षक को शक हुआ। ऐसे में उसके प्रवेश पत्र में लगी फोटो और परीक्षा देने पहुंचे युवक के चेहरे का मिलान कराया गया। इससे चेहरा अलग लगने पर परीक्षा केन्द्र अध्यक्ष कामता नाथ तिवारी को मामले की जानकारी दी गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जिसके बाद स्पष्ट हो गया कि परीक्षा देने आया युवक और प्रवेश पत्र में फोटो अलग-अलग है। ऐसे में तत्काल इसकी सूचना पुसौर पुलिस को दी गई। जहां युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। तब उसने बताया कि उसका नाम अमन सारथी (18) है और वह कोतरा रोड थाना क्षेत्र के सराईपाली का रहने वाला है। छुट्टी नहीं मिलने पर साले को भेजा उसने बताया कि उसके जीजा यादराम सारथी (27) धरमजयगढ़ वन मंडल में दैनिक वेतनभोगी के रूप में प्यून के पद पर पदस्थ है। उन्हें छुट्टी नहीं मिलने की वजह से वह परीक्षा देने आया था। इसके बाद पुलिस ने असली परीक्षार्थी यादराम सारथी की तलाश शुरू की, लेकिन वह रायगढ़ में फरार मिला। आरोपी जीजा-साला को भेजा गया जेल पुलिस ने बुधवार को जीजा को धरमजयगढ़ में दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जीजा-साला के खिलाफ धारा 318 (4), 319 (2), 61 (2), 3 (5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया। बाद में छत्तीसगढ़ मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा 04 भी जोड़ी गई। मामले में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की उत्तर पुस्तिका जब्त इस संबंध में ASP आकाश मरकाम ने बताया कि 10वीं की ओपन स्कूल की परीक्षा में पेपर देने आए अमन सारथी को पकड़ा गया है। प्रवेश पत्र की जांच करने पर शक हुआ था। जिसके बाद प्राचार्य ने थाना में सूचना दी थी। मामले में शिक्षा अधिकारी का आदेश पत्र, परीक्षा का टाइम टेबल, परीक्षार्थी उपस्थिति पत्र, आरोपी की उत्तर पुस्तिका और मोबाइल से ली गई तस्वीरें जब्त कर ली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *