जीजा ने नाबालिग साली को भगाया, हिमाचल में रेप किया:पत्नी बताकर रखा था, जशपुर में मुख्य आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार

जशपुर जिले में एक जीजा को अपनी नाबालिग साली का अपहरण कर हिमाचल प्रदेश में रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक सहयोगी आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 14 दिसंबर 2025 को पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया था कि 15 साल की बेटी 13 दिसंबर को अर्धवार्षिक परीक्षा देने स्कूल गई थी। शाम को जब पिता उसे लेने पहुंचा, तो वह गायब मिली। सहेलियों से पूछताछ में पता चला कि वह परीक्षा में बैठी ही नहीं थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान 5 जनवरी 2026 को पीड़िता परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंची। न्यायालय में दिए बयान में उसने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि जीजा रोहित कुमार सिदार अपने साथी ओमप्रकाश सिदार मिलकर पहले कोरबा ले गया। फिर हिमाचल प्रदेश ले गया और पत्नी बताकर रखा और करीब 5-6 दिनों तक लगातार रेप किया। जालंधर होते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंचे नाबालिग पीड़िता ने बताया कि 13 दिसंबर को जीजा रोहित कुमार सिदार अपने साथी ओमप्रकाश सिदार के साथ बाइक पर आया और काम के बहाने उसे बैठाकर कोरबा ले गया। अगले दिन ओमप्रकाश बाइक लेकर वापस आ गया। जबकि जीजा रोहित उसे ट्रेन से जालंधर होते हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ले गया। राजमिस्त्री का काम करता था आरोपी वहां उसने नाबालिग को ‘पत्नी’ बताकर एक तंबू में रखा और रेप किया। आरोपी वहां राजमिस्त्री का काम करता था और पीड़िता से मजदूरी करवाता था। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाई और मुख्य आरोपी रोहत के घर धौरासाढ़ (फरसाबहार) में दबिश दी और उसे गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को भेजा जेल वहीं, अपहरण में सहयोग करने वाले सह-आरोपी ओमप्रकाश सिदार (28) को भी पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत काम कर रही है। दोकड़ा चौकी पुलिस ने रेप के आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 96, 64(1) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर जेल दाखिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *