जेएससीए प्रबंधन समिति के मतदान के बाद रविवार शाम को परिणाम की घोषणा हो गई। जेएससीए के सदस्यों ने अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ पर अपना भरोसा जताया। काउंटिंग शुरू होने के एक घंटे बाद से ही जैसे-जैसे अजय नाथ शाहदेव गुट की बढ़त के रुझान सामने आने लगे, उनके समर्थकों ने स्टेडियम के मेन गेट के बाहर जोरदार आतिशबाजी शुरू कर दी। समर्थकों ने करीब एक घंटे तक पटाखों की श्रृंखला चलाई। जीत के बाद नवनिर्वाचित सचिव सौरभ तिवारी ने कहा- सभी जिलों में क्रिकेट इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ ही टैलेंट स्काउटिंग सिस्टम विकसित करने की योजना पर काम होगा। इससे नई प्रतिभाओं को सामने लाकर तराशा जा सकेगा। झारखंड में भी दूसरे राज्यों की तरह टूर्नामेंट होंगे। यहां आईपीएल की तर्ज पर झारखंड प्रीमियर लीग (जेपीएल) जैसे फार्मेट शुरू किए जाएंगे। इधर, जीत के बाद सभी इस गुट के उम्मीदवारों के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। शहबाज नदीम बोले… झारखंड के खिलाड़ियों की सुविधाओं और बेहतरी की करेंगे कोशिश जीत के बाद द टीम से सह-सचिव शहबाज नदीम ने कहा कि क्रिकेट को लेकर मेरे जो भी अनुभव हैं, मुझे पता है दूसरे राज्यों में खिलाड़ियों को किस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर मिलता है, कैसे उनके खिलाड़ी बेहतर करते हैं। मेरी भी कोशिश रहेगी कि झारखंड के खिलाड़ी इनमें कहीं पीछे न रहें। जब आप किसी से कंपीट करते हैं कि हमें रणजी ट्रॉफी लाना है, या हम अगर बॉम्बे से कंपीट कर रहे हैं, कर्नाटक से कंपीट कर रहे हैं तो हमें यहां के खिलाड़ियों को भी वही फैसिलिटी देनी होगी। इसके बाद ही हम हमारे प्लेयर्स से ट्रॉफी की उम्मीद कर पाएंगे। तब यह जायज कहलाएगी। आज अगर किसी राज्य ने 41 बार रणजी जीता है तो वहां क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं, क्या इंफ्रास्ट्रक्चर है, वह बतौर क्रिकेटर मैं ज्यादा समझ सकता हूं। कांग्रेस नेताओं ने अजय शाहदेव को दी बधाई रांची| कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व वाली टीम को झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में मिली जीत पर कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी, प्रवक्ता सोनल शांति, रविंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, डॉ. तौशिफ, अमरेन्द्र सिंह, सूर्य कांत शुक्ला ने बयान जारी कर कहा कि शाहदेव के निर्वाचित होने के बाद झारखंड में क्रिकेट का निरंतर विकास होगा। रांची में अब और भी अधिक टेस्ट और वनडे क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। स्व. अमिताभ चौधरी की प|ी, बेटा व बेटी भी पहुंचे स्टेडियम चुनाव के दौरान स्व. अमिताभ चौधरी की प|ी निर्मला अमिताभ चौधरी, बेटा अभिषेक चौधरी और बेटी नियति चौधरी भी स्टेडियम पहुंचे। पहले करीब एक घंटे गाड़ी में बैठे रहने के बाद दोपहर करीब ढ़ाई बजे स्टेडियम के भीतर गए। हालांकि 10 से 15 मिनट में ही तीनों बाहर भी आ गए। पूछने पर निर्मला अमिताभ चौधरी ने बताया कि निजी काम के सिलसिले में बिहार से वोट डालने आए एक सदस्य से मिलने आए थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। चुनाव जीतने के बाद सौरभ तिवारी व शहबाज नदीम


