भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के लिए गुरुवार को दोनों टीमें इंदौर पहुंची। टीम के स्वागत के लिए दोपहर से ही बड़ी संख्या में प्रशंसक एयरपोर्ट के बाहर जमा थे। मैच 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में होगा। शुक्रवार को कोच गौतम गंभीर सहित कुछ खिलाड़ी उज्जैन जाकर महाकाल की भस्मारती में शामिल होंगे। एयरपोर्ट के बाहर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का अभिवादन करते युवा। न्यूजीलैंड के कोनवे और डेरिल मिचेल।


