जीपीआई कंपनी के गोदाम से 4800 डिब्बे सिगरेट चोरी

भास्कर न्यूज |लुधियाना गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (जीपीआई) कंपनी के गोदाम से भारी मात्रा में सिगरेट की चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के डिस्टीब्यूटर पुनीत वडेरा ने थाना डिवीजन-3 पुलिस को शिकायत दी कि उनका गोदाम हरचरण नगर में स्थित है, जहां से लगभग 4800 डिब्बे सिगरेट गायब हो गए हैं। 30 जनवरी की सुबह जब वह अपने गोदाम में पहुंचे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो इस चोरी में तीन लोग शामिल थे, जिनकी पहचान लव कुमार पुत्र तरसेम लाल, अरुण पुत्र तरसेम लाल और साहिल वासी जालंधर के रूप में हुई। पुलिस ने छापेमारी कर अरुण और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लव कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर इस चोरी से जुड़ी जानकारी जुटाई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *