जीपीएम में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता:पूर्व CM के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध; तेज बारिश में भी जारी रहा प्रदर्शन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती तिराहे पर प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर केंद्र सरकार, भाजपा और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। बारिश शुरू होने के बाद भी प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने मोदी और शाह का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस की कार्रवाई में पुतला क्षतिग्रस्त हो गया। 55 मिनट चला प्रदर्शन इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बिजली विभाग के डिवीजनल इंजीनियर कार्यालय का घेराव किया। पूरा प्रदर्शन 55 मिनट तक चला। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, मनोज गुप्ता, अमोल पाठक समेत युवा और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति पर पूर्व विधायक ध्रुव ने कहा कि खेती का समय होने के कारण कम लोग आ सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *