भास्कर न्यूज | डौंडी बुधवार को डौंडी ब्लॉक के ग्राम पटेली (घोटिया) स्थित मंगल भवन में जीवनदान महाकुंभ के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 223 लोगों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 137 लोगों ने सहभागिता की। इनमें 101 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में अतिथि सरपंच बाबूलाल सिहारे एवं झमलेश हिरवानी रहे। विशिष्ट अतिथियों में जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज संस्थान पीठ छत्तीसगढ़ के गुरु सेवक प्रमुख श्री ज्ञानेश्वर साहू तथा रेडक्रॉस सोसायटी कैंप प्रमुख डॉ. देवेंद्र कुमार दुबे एवं अभिषेक चतुर्वेदी शामिल रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य की सराहना की। शिविर के प्रथम रक्तदाता झमलेश कुमार रहे। रक्त संग्रह में रेडक्रॉस ब्लड बैंक सोसायटी रायपुर की टीम का सहयोग रहा। इस अवसर पर रामानंद संप्रदाय की ओर से बालोद जिले से तहसील प्रमुख डौंडी भोजराम सोनबोइर, तहसील प्रमुख गुंडरदेही अशोक सारथी, चिमन निषाद, प्रवीण सिहरे, नरेंद्र मंडावी, डिलेश्वर सारथी, उमेश्वरी निषाद, किरण निषाद, पोमन, राहुल सिंहारे, सोहन, खिलेंद्र, गोपी सहित अन्य उपस्थित रहे।


