जीवन में कोई प्रॉब्लम होती नहीं है: पुलक सागर महाराज:कहा- 90 पर्सेंट प्रॉब्लम तो खुद लोग बना लेते हैं, खुश रहने का प्रयास करें

ज्ञान गंगा महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज ने समस्या के बिना जीवन जीने की सीख दी। ज्ञान गंगा महोत्सव पांडाल में महाराज संघ के प्रवेश करते ही जयकारे गूंज उठे। महाराज का अभिषेक ओर पूजन किया गया। राष्ट्र संत ओर भारत गौरव आचार्य पुलक सागर महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई प्रॉब्लम होती हो रहती है। किसी का भी जीवन समस्याओं के बिना नहीं रहता है। लेकिन 90 पर्सेंट प्रॉब्लम ऐसी है जो समस्याएं के योग्य ही नहीं है, लेकिन बेवजह उसे अपना बोझ बना लेते है। महाराज ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक व्यक्ति उनके पास आया बोला महाराज मेरी सबसे बड़ी समस्या है। मेरे पास मकान नहीं है। मेरी जिंदगी में 1 मकान तक नहीं बना सका। तब उसे कहा किराए का घर तो है फिर भी प्रॉब्लम। मुंबई में फुटपाथ पर जाकर देखना। जिनके पास 4 दीवार ओर छत नहीं है वे भी अपनी जिंदगी खूबसूरती से गुजारते है। तेरा तो अपना घर नहीं है। लेकिन किराए का तो है। फिर भी आदमी कहता है कम से कम खुद का मकान तो होना ही चाहिए महाराज। वो प्रॉब्लम उसे बहुत बड़ी लगती है। इसके बाद स्मार्ट नहीं है हे भी प्रॉब्लम है। इसलिए छोटी मोटी प्रॉब्लम को नहीं रखे। इस समस्याओं से दूर रहे और खुशहाल जिंदगी को जीने का प्रयास करें। धर्म सभा के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के साथ कई लोग मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज के ज्ञान गंगा महोत्सव के 2 दिन आगे बढ़ा दिए गए हैं। अब 22 दिसंबर तक कार्यक्रम होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *