जीवन में लक्ष्य तय कर उसे पाने के लिए ध्यान को केंद्रित करना चाहिए: प्राचार्य

भास्कर न्यूज | जेवरतला रोड शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। व्याख्याता हैपशीबा एंथोनी ने कहा कि किसी भी काम को करने के लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है। स्वामीजी ने भी हमें संदेश दिया है कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य आरके देवांगन ने कहा कि स्वामीजी ने सम्पूर्ण विश्व में वेदांत दर्शन और भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। अपने जीवन में हमें एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे प्राप्त करने के लिए अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हमें अपने चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यूथ एंड इको क्लब के प्रभारी व्याख्याता अजय पाठक ने कहा कि हमें अपने दिमाग को ऊंचे आदर्शों और विचारों से परिपूर्ण रखना चाहिए। इसके बाद हम जो भी करेंगे वह भी उत्तम और महान ही होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता चंद्रमणि वासनिक, पीटीआई रीना बोरकर, मोनिका निषाद, शाला नायक ओझल देवांगन, प्रीतम, हेमराज, कमलकांत, प्रशांत, रोहित, रोमा, अंजलि, देविका आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *