जीवन रक्षक सीपीआर प्रशिक्षण दिलाया

लुधियाना|आदर्श पब्लिक स्कूल कपिल पार्क को जेसीआई लुधियाना सिटी के सहयोग से छात्रों को जीवन रक्षक सीपीआर प्रशिक्षण सिखलाई दी गई। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल देना था। डॉ. महक बांसल और उनकी टीम जेसी रजतप्रीत सिंह वीपी प्रशिक्षण, जेसी रुचि जैन अध्यक्ष, जेसी प्रभजोत कौर (अध्यक्ष) द्वारा संचालित प्रशिक्षण सत्र में सीपीआर की मूल बातें शामिल थी, जिसमें छाती को दबाना और नकली सांस देकर बचाना शामिल था। छात्रों ने सीपीआर प्रशिक्षण स्व अभ्यासों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे उन्होंने सीखा की आपातकालीन स्थितियों में व्यक्ति की जान कैसे बचाई जा सकती है। यह पहल न केवल छात्रों के कौशल को बढ़ाती है बल्कि उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए सशक्त बनाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *