जुआ खेलते 17 गिरफ्तार, 1.40 लाख नकद जब्त

भास्कर न्यूज | उदयपुर उदयपुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जुआ खेलते 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 40 हजार 310 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर सूचना मिली कि ग्राम कोटेरबुड़ा जंगल पुलिया के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना उदयपुर व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की रेड के दौरान 17 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। मौके से ताश के 52 पत्ते और 1 लाख 40 हजार 310 रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपियों ने अपने नाम राजेश सोनी, संदीप कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राजेश गुप्ता, अल्ताफ खान, सुभाष कुमार, दीपक छत्री, विजय सिंह, अमित कोरी, संदीप गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, कार्तिक सिंह, संतोष सोनी, अशोक वर्मा, सुदर्शन सिंह, संदीप ध्रुव व अभिषेक कुमार बताए। सभी आरोपी थाना पटना जिला कोरिया के बताए गए हैं। पुलिस ने थाना उदयपुर में धारा 3(2) में मामला पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेंगे। बताया जा रहा है कि पकड़े गए जुआरियों में पटना क्षेत्र के शिक्षक व पटना तहसील के राजस्व कर्मी भी शामिल थे। सभी पटना के स्कूल बस से पिकनिक मनाने के लिए निकले थे, जहां जंगल में जुआ खेलने लगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *