जुए में जीते पैसों को लेकर हुआ विवाद:किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, तीन नाबालिग दोस्त हिरासत में

झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। छतरपुर थाना क्षेत्र के रुद गांव में तीन नाबालिग ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 16 वर्षीय कृष्णा भुइयां उर्फ कईला के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की रात की है। कृष्णा अपने दोस्तों के साथ नशा करने के बाद जुआ खेल रहा था। जुए में उसने 3000 रुपए जीत लिए, जिसको लेकर विवाद हो गया। उस समय कृष्णा के परिवार के सदस्य गांव में एक शादी समारोह में गए हुए थे और घर में ताला लगा था। कृष्णा अपने एक दोस्त के घर सोने चला गया। इसी दौरान उसके दोस्तों ने कुल्हाड़ी से उसके सिर और सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को घसीटकर कृष्णा के घर के बाहर फेंक दिया। कृष्णा का खून से लथपथ शव घर के बाहर मिला सुबह जब परिवार के सदस्य शादी समारोह से लौटे, तो उन्होंने कृष्णा का खून से लथपथ शव घर के बाहर देखा। पुलिस को सूचना दी गई। सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार और सुशील कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया। मृतक के पिता कुलदीप भुइयां ने बताया कि कृष्णा उनका सबसे छोटा बेटा था और उसे नशे और जुए की लत थी। पुलिस ने खून के निशानों के आधार पर जांच की और हत्या में शामिल तीन नाबालिग दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *