जुगाड़ की वस्तुओं से छात्र-छात्राओं ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

विद्यार्थियों में रचनात्मकता, समस्या-समाधान कौशल का विकास और स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के निर्देशानुसार शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित जिले के 20 अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) में एक साथ में मेगा टिंकरिंग-डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को जुगाड़ से नवाचार पूर्ण निर्माण करने के तकनीकों के बारे में बताया गया। जिले के 30 शासकीय और निजी विद्यालयों के करीब 800 से अधिक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी तरह देशभर के 9,467 स्कूलों के 4,73,358 छात्र एक साथ ऑनलाइन जूम प्लेटफॉर्म से जुड़े। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा टिंकरिंग आयोजन है, जिसमें 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 722 जिलों की भागीदारी रही। सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित मेगा टिंकरिंग गतिविधि में 8 टीमों को 5 समूहों में विभाजित कर कुल 40 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट नवाचार से बनाए मॉडल प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे और बीईओ लीलाधर सिन्हा ने बच्चों के टिंकरिंग कार्य में गहरी रुचि प्रदर्शित करते हुए उनके प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कर उत्साहवर्धन किया। सहायक संचालक सतीश नायर ने विद्यार्थियों के बनाए गए डिज़ाइन को और बेहतर बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन एटीएल प्रभारी चंद्रशेखर मिथलेश ने किया। इस मौके पर प्राचार्य जीआर सिन्हा, प्राचार्य सेजस एच. के.आचार्य, प्रधान पाठक जी आर. साहू, संदीप दीवान, नीलम दीवान, अनुज पांडे, सुनीता देवांगन, महेश मक्कड़, रितेश गोलछा, तोषण गिरी गोस्वामी, एटीएल वॉलंटियर्स युवराज देवांगन, डिगेश सेन, दुर्गेश साहू सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *