जुनवानी को जनप्रतिनिधियों ने विकास का दिलाया भरोसा

भास्कर न्यूज | उमरदाह नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जुनवानी में नव निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच, सभी पंच का ग्रामीणों द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर गांव के बुजुर्गों ने आशीर्वाद प्रदान करने के साथ गांव के विकास के लिए काम करने की समझाईश दी। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सभी मिलकर गांव विकास करेंगे। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष सोमन सिंह कावड़े, सरपंच ईश्वरी कोर्राम, ग्राम सभा अध्यक्ष कमलेश कोमरा, प्रीत सलाम, सोनऊ कोमरा , भुवन सिन्हा, नंद कुमार सिन्हा, राकेश कावड़े, हेमराज पटेल, दिनेश खोबरागड़े, बलराम कचलाम, किशन कावड़े, मुकेश सेन, प्रमोद कावड़े, प्रदीप कावड़े, रजऊ कोमरा, मानबत्ती नेताम आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *