जुबीन गर्ग की मौत केस में 12 दिसंबर को चार्जशीट:अब तक सात गिरफ्तार, सिंगापुर में 19 सितंबर को सिंगर की मौत हुई थी

असम पुलिस सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में 12 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल करेगी। केस की जांच कर रहे CID के स्पेशल डीजी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को बताया कि इस केस की जांच पूरी हो चुकी है। केस में अब तक तक सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 300 से ज्यादा गवाहों से पूछताछ की गई है। जुबिन की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबने से हुई थी। गुप्ता ने कहा कि अब मामले में अधिक जानकारी चार्जशीट दाखिल होने के बाद ही दी जाएगी। जुबीन ने 38 हजार गाने गाए थे जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। वे असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, गीतकार, एक्टर और डायरेक्टर रहे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में गाने गाए हैं। इसके अलावा सिंगर ने बिष्णुप्रिया मणिपुरी, आदि, बोरो, अंग्रेजी, गोलपारिया, कन्नड़, कार्बी, खासी, मलयालम, मराठी, मिसिंग, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, तिवा सहित 40 भाषाओं और बोलियों में 38 हजार से ज्यादा गाने गए। जुबीन असम के हाईएस्ट पेड सिंगर थे। ये खबर भी पढ़ें: असम का कमरकुची बना सिंगर जुबीन का स्मारक स्थल:गांव में हर रोज 5 से 10 हजार लोग पहुंच रहे; अबतक 5 लाख गमछे चढ़े सिंगर जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में डूबने से हो गई थी। 23 सितंबर को सोनापुर जिले के कमरकुची में उनका अंतिम संस्कार हुआ था। गुवाहाटी से 31 किमी दूर इस गांव में 10 बीघा के करीब जमीन को जुबीन का ‘देवालय’ सा मान लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *